वह अपनों के पास आया, और उसके अपने लोगों ने उसे स्वीकार नहीं किया। परन्तु जितनों ने उसे स्वीकार किया, और उसके नाम पर विश्वास किया, उन सभों को उसने प्रभु की सन्तान बनने का सामर्थ दिया (योहन १:११-१२)।
येशु मसीह, जो 2000 साल पहले इस पृथ्वी पर आये थे, एक ऐतिहासिक व्यक्ति थे जिन्होंने दुनिया के इतिहास और मानव जीवन को सबसे अधिक प्रभावित किया था। अब, देखो येशु मसीह शरीर धारण कर वापस आ गए हैं! देखो, इम्मानुएल मृत्यु को नष्ट करने और अन्नत उद्धार प्रदान करने जा रहा है!