युगों के अंत से पहले पूरी होने वाली सात चीज़ें

प्रभु के सभी कार्यों का एक निश्चित समय होता है। परिशुद्ध बाइबल में प्रभु के वचन के आधार पर, युग का अंत तब होगा जब सात चीजें पूरी हो जाएंगी।

युगों के अंत से पहले पूरी होने वाली सात चीज़ें

युगों के अंत से पहले पूरी होने वाली सात चीज़ें

इससे पहले कि प्रभु पिता इस पृथ्वी को नष्ट करे, सात एसी घटनाएं हैं जो अवश्य पूरी होनी चाहिए।

प्रभु का वचन यह साक्ष्य देता है कि प्रभु के दिन, यह पृथ्वी और आकाश नष्ट हो जायेंगे (२ पतरस ३:१०)। लेकिन काफी समय से कुछ लोग कहते आ रहे हैं कि येशु क्रिस्त दोबारा आ रहे हैं और संसार का अंत होने वाला है। फिर भी अब तक कुछ नहीं हुआ.

प्रभु जिसने शून्यता से सब कुछ की सृष्टि की, उन्हें इस पृथ्वी को नष्ट करने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। न ही उन्हें अपने कार्यों का हिसाब किसी को देना है। हालाँकि, प्रभु इसे नष्ट नहीं करेंगे जब तक पृथ्वी पर यह सात घटनाएं पूरी न हो जाएँ।

प्रभु नीतिमान है और उनके सभी कार्य उत्तम और अच्छे हैं (प्रवक्ता ३९:१६-२१)। उनके सभी कार्यों के लिए एक नियुक्त समय होता है जो उनके अनंत ज्ञान द्वारा निर्धारित है (सभोपदेशक ३:१)। संपूर्ण सृष्टि, मनुष्य, शैतान और उसके दुष्ट दूत, यह ब्रह्मांड, स्वर्ग, परिशुद्ध माँ, परिशुद्धआत्मा और प्रभु के पुत्र भी प्रभु के हित के अधीन हैं। जिन लोगों में परिशुद्ध आत्मा है, जो प्रभु वचन के प्रकाश में वास करते हैं और जिनके पास दैविक ज्ञान है, वे इस समय को समझेंगे (सभोपदेशक ८:५)

परिशुद्ध बाइबिल में लिखे प्रभु वचन के आधार पर, युगों के अंत से पहले सात चीजें पूरी होनी चाहिए।

१) सभी मनुष्य जिन्हें प्रभु ने आरंभ में ही जन्म देने का निर्णय लिया और आदम में जमा किया था, उन्हें इस धरती पर जन्म लेना होगा (प्रेरितों के नाम १७: २६-२८, यशायाह २६: १८-१९)

२) प्रभु के पुत्र, येशु क्रिस्त को फिर से इस धरती पर शरीर धारण करके आना होगा (योहन १४: १-३, २ योहन १:७)

३) येशु क्रिस्त जो फिर से इस पृथ्वी पर आएँगे उनके लिए मार्ग तय्यार करने के लिए पुराने प्रवाचकों को फिर से इस पृथ्वी पर आना होगा (यशा. ४१:२५-२८, जक. ४:५, मत्ती २३:३४, मत्ती १६:१३-१४)

४) मसीह विरोधी, यानी अंतक्रिस्त, जो विनाश का मनुष्य है, उसको इस पृथ्वी पर जन्म लेना होगा। (२ थिस्सलुनीकियों २:३-४).

५) मृतकों को पुनर्जीवित होना है (दानिएल १२:२, यशा. २६:१८-१९)

६) प्रभु के तीसरे राज्य का सुसमाचार इस पूरे विश्व में प्रचार किया जाना चाहिए (प्रभु के पहले और दूसरे राज्य का सुसमाचार पहले ही पूरे विश्व में प्रचार किया जा चुका है) (मत्ती २४:१४)

७) प्रभु पिता के पुत्र, इमैनुएल, को हर नियम, शक्ति और अधिकार को नष्ट करना होगा और प्रभु पिता को राज्य सौंपना होगा (१ कुरिन्थियों १५:२४)

इनमें से अधिकांश का पूर्ति करण हो चुका है। 

Related Articles

View All

प्रभु के पुत्र जो प्रभु वचन है परिशुद्ध मां के गर्भ में वचन के रूप में आएं, न कि शरीर के साथ। तब प्रभु पिता के शरीर और रक्त में उनकी भागीदारी नहीं थी।

यथार्थ मुक्ति संपूर्ण व्यक्ति की मुक्ति है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा शामिल है।

वह अपनों के पास आया, और उसके अपने लोगों ने उसे स्वीकार नहीं किया। परन्तु जितनों ने उसे स्वीकार किया, और उसके नाम पर विश्वास किया, उन सभों को उसने प्रभु की सन्तान बनने का सामर्थ दिया (योहन १:११-१२)।

Chat with us